फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : अश्लील हरकत नहीं न कीजिएगा? शिक्षक को कोचिंग के छात्रों ने कपड़े उतरवा कर बेल्ट से पीटते हुए पूछा

Sat, 08 Jul 2023 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण

सार

Bihar News : बिहार में कानून का ऐसा राज है कि छात्रों का एक गुट अपने शिक्षक के कपड़े उतरवाकर बेल्ट से पीटते हुए पूछता है- अब अश्लीलता नहीं न कीजिएगा? यह वीडियो वायरल है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
घोड़सहन थाना, पूर्वी चंपारण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन में एक कोचिंग संचालक शिक्षक की उन्हीं के संस्थान के छात्रों ने बेल्ट से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्रों ने शिक्षक पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो के मुताबिक, छात्र शिक्षक को एक बगीचे में ले जाकर पेड़ के नीचे बेल्ट से पीटते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को भी घटना की की जानकारी मिली है। उसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, पुलिस को अब तक घटना को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घोड़ासहन मिडिल स्कूल रोड स्थित एक निजी कोचिंग संचालक शिक्षक अभिमन्यु कुमार को उनका ही एक छात्र पास के एक बगीचे में ले गया। फिर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच पिटाई का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया।
 
वायरल वीडियो में तीन से चार छात्र शिक्षक अभिमन्यु को बेल्ट से पीट रहे हैं। इस दौरान छात्र शिक्षक की शर्ट उतरवा दे रहे हैं और बेल्ट से बुरी तरह पीट रहे हैं। इस दौरान छात्र बोल रहा है कि अब किसी के साथ अश्लील हरकत नहीं न करिएगा। इस बात को शिक्षक भी स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन

 
शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र और शिक्षक अठमुहान गांव के रहने वाले हैं। छात्रों ने आरोप लगाया है कि कोचिंग में पढ़ने जाते हैं। कोचिंग में कोचिंग संचालक सह शिक्षक विद्यार्थियों के साथ अश्लील हरकत करते हैं और अमर्यादित आचरण रखते हैं। छात्रों का आरोप है कि पिटाई खा रहे शिक्षक अभिमन्यु कुमार जो अठमुहान गांव के रहने वाले हैं। वह कोचिंग में पढ़ाने के दौरान छात्र और छात्राओं से गलत हरकत करते हैं। छात्रों ने दावा किया कि शिक्षक की गलत हरकतों का ऑडियो भी उनके पास है। छात्रों ने वायरल वीडियो में इसका जिक्र किया है।
 
‘डांट से नाराज होकर छात्रों ने की ये हरकत’
वहीं, इस मामले को लेकर कोचिंग संचालक सह शिक्षक अभिमन्यु कुमार का कहना है कि मैं छात्रों को पढ़ा रहा था। तभी इन लड़कों ने मुझसे बात करने के बहाने बाइक पर बिठाया। फिर जेएलएनएम कालेज के पास एक बागीचे में लेकर गए। वहां ले जाने के बाद बेरहमी से मुझे पीटा और अपने मन के मुताबिक मुझसे बात बुलवाकर वीडियो बनाया, फिर उसे वायरल कर दिया। शिक्षक ने कहा कि कोचिंग में पढ़ाई के दौरान छात्रों को डांट-फटकार लगाई थी। उससे नाराज होकर छात्रों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

 
घोड़ासहन थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें