फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोशाक राशि को लेकर विद्यालय में लगाया ताला

Thu, 24 Jan 2013 01:01 PM IST
भागलपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में विद्यालयों में बंट रही पोशाक राशि को लेकर चल रहा हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के विभिन्न स्कूलों में पोशाक राशि को लेकर बुधवार को भी हंगामा हुआ। विद्यालयों की छात्राओं ने शिक्षकों पर पोशाक राशि न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


राजकीय मध्य विद्यालय, बरारी की छात्राओं ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि रसीद देने के बाद भी उन्हें पोशाक राशि नहीं दी जा रही है। विद्यालय प्रधान ने उन्हें पोशाक राशि से पहले पोशाक रसीद जमा करने के लिये कहा था, लेकिन रसीद देने के बाद भी पोशाक राशि नहीं दी जा रही है।

वहीं छात्राओं ने उपस्थिति कम दिखाये जाने पर भी आक्रोश दिखाया। पीरपैंती के चंपा देवी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन पर 75 फीसदी से कम उपस्थिति दिखाने का आरोप लगाया। इससे गुस्साई छात्राओं ने एनएच 80 जाम कर दिया और स्कूल में जमकर हंगामा किया। छात्राओं और उनके अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन द्वारा बुलाई गई पुलिस, शिक्षकों और लाभार्थी छात्राओं के विद्यालय में बंद कर बाहर से ताला तक लगा दिया। बाद में वहां पहुंचे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें