फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सरकारी विद्यालय में नई प्रधानाध्यापिका का विद्यार्थियों ने किया विरोध, नियुक्ति लिए बगैर लौटीं

Tue, 11 Apr 2023 07:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा में प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी नियुक्ति लेने पहुंचीं थी। लेकिन इस दौरान उन्हें विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा और नियुक्ति लिए बगैर ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
विद्यालय के बाहर प्रदर्शन करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा में नियुक्ति लेने आईं प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी को विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्कूल के प्रांगण में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, ग्रामीण और विद्यार्थियों के हाई वोल्टेज ड्रामा को देखते हुए प्रधानाध्यापिका को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी ने बताया कि मैं बीपीएससी से प्रधानाध्यापिका के पद पर चयनित हुई हूं। विभाग की ओर से मुझे उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा की प्रधानाध्यापिका बनाया गया है। विभागीय आदेश के तहत मंगलवार को जब मैं विद्यालय में नियुक्ति लेने आई तो ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुझे नियुक्ति नहीं लेने दी। उन्होंने कहा कि मुझे विद्यालय के अंदर भी प्रवेश नहीं करने दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कंचन कुमारी इस विद्यालय को राज्य स्तर पर सम्मानित करवा चुकी हैं। विद्यालय की विधि व्यवस्था उनके नेतृत्व में बेहतर है। विद्यार्थी उनसे बहुत अधिक प्यार करते हैं। विद्यालय का पठन-पाठन उच्च कोटि का है। कंचन कुमारी को हटाकर पुष्पा कुमारी को विद्यालय का प्रधानाध्यापिका बनाया जाता है तो विद्यालय की विधि व्यवस्था चौपट हो जाएगी। इसलिए हम लोग नए प्रधानाध्यापक को विद्यालय में योगदान करने नहीं देंगे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह पूरा ड्रामा विद्यालय की वर्तमान प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी के उकसावे पर हुआ है। पर्दे के पीछे से पूरी स्क्रिप्ट उन्हीं के द्वारा लिखी गई थी। दो दिन पहले से ही ग्रामीण अभिभावकों से मिलकर इस तरह से घटना को अंजाम देने का प्लान कर चुकी थीं।

प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी का कहना है कि आज जो घटना हुई है वह निंदनीय है। मैं विभाग के आदेश से बंधी हुई हूं। विभाग का जो आदेश होगा, वह मेरे लिए सर्वोपरि है। मेरे उपर जो आरोप हैं, वे सरासर गलत हैं। मैंने किसी भी प्रकार से किसी को नहीं उकसाया हूं। यह संपूर्ण कार्य ग्रामीण अभिभावकों के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने किया है। इससे मैं व्यथित हूं।
विज्ञापन


मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि विभागीय आदेश का अनुपालन होगा। वहीं, शांति-व्यवस्था कायम करने के लिए मटिहानी थाना से पूअनी नीतू कुमारी पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंचीं और मामले  को शांत करवाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें