फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darbhanga: इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रिंसिपल के खिलाफ विद्यार्थियों ने किया हंगामा, कई थानों की फोर्स तैनात

Thu, 17 Aug 2023 11:47 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप तिवारी ने ये लोग गलत आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। मैं सिर्फ सरकार की गाइड लाइन का पालन करने को कह रहा हूं।
विज्ञापन
कॉलेज में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर मंच भाषणबाजी को लेकर उपजे विवाद में गुरुवार को दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना कालेज प्रशासन ने पुलिस को दी। देखते ही देखते कॉलेज परिसर में कई थानों की पुलिस के साथ-साथ सदर एसडीओ चंद्रिमा अत्रि सहित सदर डीएसपी अमित कुमार भी कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं को समझाने में लगे रहे, लेकिन देर शाम तक छात्र हंगामा करते रहे।

विज्ञापन


बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में भाषण देने का मौका छात्रों को दिया गया। इस दौरान एक छात्र ने कहा कि इस देश में बोलने की आजादी जितनी प्रिंसिपल की उतनी आजादी छात्रों को मिलनी चाहिए। उक्त छात्र का आरोप है कि इतना कहते ही प्रिंसिपल ने मुझे मंच से उतार दिया और कार्यक्रम को ही बंद कर दिया। वे मुझे मानसिक तौर पर परेशान करने लगे। आज उन्होंने मेरे खिलाफ मब्बी थाने में लोगों को भड़काने का प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है। उसने कहा कि समानता की बात करना लोगों को भड़काना होता है। उसने आरोप लगाया कि ये प्रिंसिपल आते दिन छात्र-छात्राओं को मानसिक तौर परेशान किया करते हैं। 

विज्ञापन


गलत आरोप लगा रहे छात्र 
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि मामला यहां दूसरा है। मैं यहां छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने को बोल रहा हूं। 60 प्रतिशत कक्षा में उपस्थिति दर्ज करने को कह रहा हूं। सरकार की गाइड लाइन को पालन करने को कह रहा हूं। ये लोग गलत आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसी स्पीच देने को लेकर विवाद हुआ था। इस कारण प्रिंसिपल ने एक फाइनल इयर के स्टूडेंट को निष्काषित किया था, जिसको लेकर छात्र आक्रोशित हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें