फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दिल्ली में कांग्रेस ने बिहार के नेताओं के साथ अचानक कैंसिल कर दी मीटिंग, खरगे ने रद्द कर दी बैठक

Thu, 17 Aug 2023 09:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बुलावे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंंह, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान समेत कई वरीय नेता मीटिंग में शामिल होने दिल्ली गए भी। बुधवार रात अचानक मीटिंग कैंसिल कर दी गई।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ मीटिंग तय थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बुलावे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंंह, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान समेत कई वरीय नेता मीटिंग में शामिल होने दिल्ली भी गए। लेकिन, बुधवार रात अचानक मीटिंग कैंसिल कर दी गई। वजह जो बताई गई वह चौंकाने वाली थी। कहा गया कि हिमाचल प्रदेश की आपदा को लेकर राहुल गांधी वहां जा रहे हैं। इसलिए बिहार कांग्रेस की बैठक स्थगित की जाती है। अगली बैठक से पूर्व सूचना दे दी जाएगी। 

विज्ञापन


बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष में इस बात को लेकर असहमति
इधर, सूत्रों की मानें तो बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश ने बिहार कमेटी के कांग्रेस नेताओं का नाम अलग-अलग दिया है। इस कारण कॉर्डिनेशन नहीं बन पा रहा। दोनों नेताओं के बीच मतभेद को देखते हुए भी मीटिंग बुलाई गई थी। दोनों नेता एक-दूसरे के चयन से असहमत थे। कमेटी के नाम पर एक साथ सहमत नहीं होने से बैठक में दोनों के समर्थक एक-दूसरे का विरोध कर सकते थे। इसलिए बिहार कांग्रेस की बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अगली बैठक कब होगी, इस पर जानकारी नहीं दी गई है। 

कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास कांग्रेस प्रभारी हैं नाराज
सूत्र यह भी बता रहे हैं कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास नाराज चल रही है। बताया जा रहा है कि बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास से प्रतिमा दास नाराज हो गई हैं। उन्होंने प्रभारी पर महिला और दलित विरोधी होने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि वह आलाकमान से बिहार कांग्रेस प्रभारी की शिकायत करेंगी और मामले की जांच की मांग करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें