फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : विदेशी महिला पर्यटक के शव को कुत्तों ने बनाया निवाला

Tue, 27 Dec 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बेगूसराय में एक विदेशी महिला पर्यटक का शव कुत्तों ने नोच डाले। दरअसल, सड़क दुर्घटना में भूटान की रहने वाली महिला की मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसके लिए चार पुलिस के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। लेकिन शव पोस्टमार्टम हाउस के सामने पड़ा रहा और लापरवाही ऐसी कि कुता आकर शव को नोंच डाले। हालांकि, बाद में शव को वहां से हटा दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, सोमवार को महिला भूटान के पुनाखा निवासी 53 वर्षीय पेमा चोड़ेन अपने अन्य साथियों के साथ बोध गया में आयोजित होने वाले कालचक्र पूजा में शामिल होने के लिए जा रही थी।  बेगूसराय पहुंचने पर बस स्टैंड के समीप उनके बस के रुकने पर वे शौच के लिए बस से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने रौंद डाला, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, उसके बाद जो हुआ वह लापरवाही और मानवता को शर्मसार कर देने वाला था।


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बेगूसराय के सिविल सर्जन से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।    बेगूसराय सदर अस्पताल की घटना को @BiharEtv पर देखा और त्वरित कार्रवाई करते हुए CS को फोन कर निर्देश दिया। एवं त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) December 26, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें