बिहार में स्थित जैन मंदिर से आठ दिन पहले चोरी हुई सदियों पुरानी भगवान महावीर की प्रतिमा रविवार को जमुई जिले में बिछवे गांव के पास से बरामद कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि बेशकीमती मूर्ति सुबह जमुई-सिकंदरा राजमार्ग के किनारे स्थित एक गड्ढे से बरामद हुई। प्रतिमा की बरामदगी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पुलिस को बधाई दी है।
राजमार्ग स्थित यह गड्ढा उस गांव से 20 किलोमीटर दूरी पर है, जहां से 250 किलोग्राम वजन की इस प्रतिमा को चुराया गया था। जयंत कांत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों से पूछताछ के बाद यह प्रतिमा बरामद हुई है।