फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः मुजफ्फरपुर कांड के दोषियों का होगा स्पीडी ट्रायल

Tue, 20 Jan 2015 05:13 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर सरैया थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद मुम्बई दौरा स्थगित कर बिहार पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने घटना की समीक्षा की।
विज्ञापन


मांझी ने कहा कि इस घटना के दोषियों पर फैसला स्पीड ट्रॉयल से होगा। वहीं उन्होंने घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री ने इस मामले में अधिकारियों से व्यौरा मांगा। उन्होंने घटना से प्रभावित क्षेत्र और इसके नजदीकी इलाकों में पुलिस व प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बरतने के आदेश दिए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र घटना की जांच कर स्पीडी ट्रायल कराया जाए।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने घटना से प्रभावित लोगों के क्षति का आंकलन करने को भी कहा ताकि लोगों को उसका मुआवजा दिया जा सके।

बता दें कि रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में अपहृत युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने 50 से अधिक घरों को फूंक डाला और इस कांड में चार लोगों की मौत हो गई। घटना में अब तक14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस जांच चल रही है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें