पूजा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की।
- फोटो : सोशल मीडिया।
सोनम रघुवंशी द्वारा प्रेमी संग मिल अपने पति राजा रघुवंशी की कराई गई हत्या इन दिनों पूरे देश में चर्चा में है। बिहार में भी इस घटना की पुनरावृति हुई है। औरंगाबाद में पूजा ने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर जिस निर्दयता और बेरहमी से अपने पति बिक्कू की से हत्या की, उसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। औरंगाबाद के दाउदनगर के लाला अमौना गांव की रहने वाली पूजा दवा लाने के नाम पर अपने पति बिक्कू को धोखे से गयाजी ले गई। इसके बाद उसने अपने प्रेमी रफीगंज के करमा मसूद गांव निवासी कमलेश यादव के साथ मिलकर इस जघन्य घटना को तब अंजाम दिया, जब वह पति के साथ लौट रही थी। रास्ते में उसने उसी स्कोर्पियो से रौंदकर ड्राइवर बने प्रेमी से हत्या करवा दी। वाहन से कुचल कर हत्या करने का उसके प्रेमी ने बेहद सटीक बहाना बनाया।
पति की मौत का तमाशा देखती रही पूजा
प्रेमी ने सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ा कर बिक्कू को कहा कि लगता है गाड़ी के पिछले टायर में चोर लीक है, हवा कम लग रहा है, जरा नीचे उतर कर गाड़ी के अंदर झांक कर देखिए। चूंकि गाड़ी पहले से ही स्टार्ट थी। लिहाजा बिक्कू ने जैसे ही गाड़ी के नीचे टायर के पास जैसे ही अपना सिर घुसेड़ा, वैसे ही उसने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया, जिससे बिक्कू जख्मी होकर सड़क पर छटपटाने लगा। इसके बाद प्रेमी ने गाड़ी को आगे-पीछे कर बिक्कू को तबतक कुचला, जबतक कि उसकी मौके पर ही मौत नही हो गई। निर्दयता की हद यह कि पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिए जाने के दौरान पूजा स्कोर्पियो वाहन में बैठी रह कर पति की मौत का तमाशा देख रही। घटना को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद दोनों वापस चले आए।
आज 21391 सिपाहियों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश ने फिर पूछा- 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी?
कमलेश को फांसी की सजा देने की मांग
मामले का खुलासा तब हुआ, जब बंदेया थाना की पुलिस को झिकटिया मोड़ के पास बिक्कू का शव मिला था। मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तब पता चला कि बिक्कू की हत्या मामले में उसकी पत्नी का ही हाथ है। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूनम ने सब कुछ स्वीकार कर लिया। मामले में फिलहाल पूजा का प्रेमी कमलेश यादव अभी फरार है। पुलिस ने जल्द ही उसके प्रेमी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा किया है। दिनदहाड़े पूजा के घर आता था कमलेश-बिक्कू के परिवार वालों के मुताबिक पूजा का प्रेमी कमलेश आए दिन उनके घर पर आता था। वह पूजा के चार बच्चों को पिस्टल की नोंक पर एक कमरे में बंद कर देता था और चुपचाप रहने की धमकी दे, वह पूजा के साथ अलग कमरे में चला जाता था, जहां दोनों घंटों बिताया करते थे। मारे भय के बच्चों ने इस बारे में कभी किसी को कुछ भी नहीं बताया। उन्हें क्या पता था कि उनके चुप रहने का नतीजा इतना भयावह होगा। बिक्कू की विधवा लाचार मां ने कहा कि उसकी बहु पूजा और उसके आशिक कमलेश को फांसी की सजा दी जाए ताकि कोई भी बहन-बेटी ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे।