फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Cabinet Expension : रामविलास पासवान के बेटे चिराग बनेंगे राज्यमंत्री, अब सिर्फ मंत्रालय की डील बाकी

Sun, 09 Jul 2023 11:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Chirag Paswan : स्वतंत्र प्रभार के साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में चिराग पासवान एंट्री के लिए राजी हो गए हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से उनकी मुलाकात के बाद सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
चिराग पासवान ने की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने की डील फाइनल कर ली है। अभी औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से पटना में मुलाकात के बाद यह बात सामने आ रही है कि वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में बताओ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हो रहे हैं। उनके लिए कौन-सा विभाग तय होगा, अब सिर्फ इसकी डील बाकी है।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन के तहत चिराग की इंट्री
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके भाई पशुपति कुमार पारस को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल किया गया था, जबकि तब जदयू से चिराग पासवान के टकराव के कारण इन्हें भाजपा साथ नहीं रख सकी थी। चिराग पासवान की राहों में उनके चाचा पशुपति कुमार पारस भी रोड़ा बन रहे थे, लेकिन बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता के प्रयासों को देखते हुए भाजपा ने आपदा प्रबंधन के तहत चिराग पासवान की एंट्री को फाइनल कर दिया है। रविवार को चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं की अपूर्ण बैठक त रखी थी, से पहले नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद यह बातें सामने आई हैं।

नित्यानंद राय ने इस मुलाकात को पारिवारिक बताया
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से मुलाकात के बाद भी मंत्रिमंडल को लेकर कोई बात नहीं की। उन्होंने इस मुलाकात को पारिवारिक और व्यक्तिगत बताया, हालांकि सूत्रों के अनुसार मंत्रालय को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है जिसके कारण घोषणा नहीं की गई है। अर्को चिराग अपने करीबी और प्रमुख नेताओं से मिलने के बाद दिल्ली जाएंगे और यह पक्का माना जा रहा है कि इस महीने हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में वह शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें