फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेतिया में दामाद ने पीट-पीटकर ससुर की हत्या, गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 15 Nov 2023 05:51 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बिहार के बेतिया में दामाद ने ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया है, जांच जारी है। 
विज्ञापन
बेतिया में दामाद ने पीट-पीटकर ससुर की हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दामाद ने ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव की है। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, मृतक व्यक्ति की हत्या उसके दामाद ने की है। दोनों पति और पत्नी में झगड़ा चल रहा था। यह खबर मिलते ही दामाद से बातचीत करने लड़की का पिता वहां गया। जहां दामाद ने ससुर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

मृतक की बेटी हसनतारा खातून ने आरोप लगाया कि उसका पति मारपीट करता था। जिसकी बात उसने अपने पिता को बताई थी। दामाद को समझाने के लिए वे घर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। वहीं दामाद के घर के अन्य लोग फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन


नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह में दामाद ने ससुर की हत्या की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें