बिहार के मधेपुरा जिले में हाई टेंशन तार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस पहुंच गई है।
Six people dead after a high tension wire fell in Bihar's Madhepura
— ANI (@ANI_news) July 4, 2017
जानकारी के मुताबिक मरने वाले सभी लोग खेत में काम करके लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिये सभी लोग एक झोपड़ी में जा छिपे जिस पर हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया, जिससे उसमें आग भी लग गई। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।