फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में पुलिस फायरिंग में छह लोगों की मौत

Mon, 24 Jun 2013 10:56 PM IST
कुशीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बगहा में नौरंगिया थाने के महुअवा कटहरवा गांव में हुई पुलिस फायरिंग में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। गांववालों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष के दौरान यह घटना हुई।
विज्ञापन


इस इलाके में वाल्मीकिनगर थाने के दरदरी गांव के रहने वाले 22 वर्षीय चंद्रेश्वर एक सप्ताह से गायब थे और उनका पता नहीं चल पाने के कारण गांववाले नाराज थे।

पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से गांववालों का गुस्सा भड़का। सोमवार की शाम को गांववाले थाने का घेराव करने निकल रहे थे। उसी दौरान सूचना पाकर पुलिस भी गांव के पास आ गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के जवानों को देखते ही गांववालों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिस के कुछ जवान चोटिल हो गए।

गांववालों से घिरा देख पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चले इस संघर्ष में पुलिस की गोलियों से छह लोगों की मौत की खबर है। पंद्रह लोग घायल हो गए।

घायलों को हरनाटाड़ के पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद आसपास के गांवों के लोग लाठी-डंडा लेकर बाहर निकल पड़े हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया है।
विज्ञापन


इस घटना में डीएसपी सहित कई पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। एसडीएम बगहा अनिमेष कुमार ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें