सीवान जिले में रामनवमी के अवसर पर जामो बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लाइसेंस धारी जुलूस, जिसमें करीब 40 लोग शामिल थे। जुलूस जामो थाना क्षेत्र के भलुही गांव से शांतिपूर्ण तरीके से गुजर रही थी। इसी क्रम में आधा दर्जन मोटर साइकिल सवार व्यक्ति जुलूस के निर्धारित रूट को छोड़कर दूसरे संप्रदाय के एक मोहल्ले में प्रवेश कर गए।
पुलिस के द्वारा मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों को रोक लिया गया था। लोग मोटर साइकिल अपनी-अपनी छोड़कर वहां से फरार हो गए। इन लावारिस मोटर साइकिल को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। कुछ देर के लिए वहां भगदड़ मच गई। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, कुछ आपसी झड़प की भी सूचना मिल रही है। हालांकि, यह कितना सत्य है, प्रशासनिक जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा।
निर्धारित रूट छोड़कर जाने पर हुआ विवाद...
रामनवमी जुलूस जामो थाना क्षेत्र के भलुही गांव से शांतिपूर्ण जाना था, जो उसका रूट तय किया गया था, प्रशासन के द्वारा। तभी कुछ मोटर साइकिल सवार उस रूट को छोड़कर एक समुदाय के मोहल्ले में घुस गए, जिसके बाद से पुलिस के द्वारा उन्हें रोका गया, उसके बाद वहां कुछ असामाजिक तत्वों ने मोटर साइकिल को तोड़ दिया, जिसमें पांच मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर प्रशासन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और हालात अभी नियंत्रण में है।
सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले के जामो थाना क्षेत्र के भलुही गांव से गुजरने वाले रामनवमी जुलूस में कुछ असामाजिक तत्व एक दूसरे समुदाय के मोहल्ले में प्रवेश कर गए, जिसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने मोटर साइकिल को छतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना में कोई आपसी झड़प नहीं हुई है और न ही किसी को किसी प्रकार के का जख्म हुआ है। प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी द्वारा स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। पुलिस द्वारा दोनों समुदाय व्यक्तियों के द्वारा घटना की गई है। उनके विरुद्ध आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।