फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siwan News: सीवान में दिनदहाड़े गोली मारकर छात्र की हत्या, चाय की दुकान में कहासुनी के बाद बदमाशों ने किए फायर

Thu, 13 Jun 2024 04:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान में दिनदहाड़े गोलीबारी के बाद आसपास लोग भानु को पास ही के पस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के महाराजगंज मुख्य बाजार में गुरुवार को कहासुनी में युवकों ने इंटर के छात्र पर ताबड़तोड़ फायर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह के पुत्र भानु कुमार सिंह उम्र 15 वर्ष जो इंटर का छात्र था। वो रुकुन्दीपुर से महाराजगंज कोचिंग करने गया था। कोचिंग से पढ़कर वह महाराजगंज मुख्य बाजार पर एक चाय की दुकान पर पहुंचा। वहां 5 से 6 लड़के भी पहुंचे और दोनों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते लड़कों ने भानु कुमार सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

फायरिंग में भानु प्रताप सिंह को सीने में एक गोली लगी है। इसके बाद से भानु जमीन पर गिर गया और वहां भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों की मदद से भानु कुमार सिंह को पास ही के पस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया है। परिजनों का कहना है कि आये दिन  महाराजगंज थाना क्षेत्र में गोलीबारी कि घटना हमेशा घटित होती हैं। मुख्य बाजार पर इस तरह कि घटना से छात्रों में दहशत कायम है। परिजनों के अनुसार जिन लड़कों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वह पेशेवर अपराधी बताई जा रहे हैं। हालांकि ये पुलिस या जांच का मामला है।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
सीवान जिले के महाराजगंज में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना के बाद महाराजगंज थाना अध्यक्ष ने बताया के आपस में झगड़े के बाद गोलीबारी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें