घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सीतामढ़ी जिले के एक मंदिर में पुजारी की हत्या के बाद मंदिर में स्थित अतिप्राचीन अष्टधातु के मूर्ति की चोरी कर ली गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अपराधियों ने यहां एक मंदिर में पुजारी की हत्या करके अतिप्राचीन अष्ट धातु के मूर्ति की चोरी कर ली। चोरों ने पहले पुजारी की चाकू से गोदकर बड़ी बेहरहमी से हत्या की। उसके बाद अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
बताया जाता है कि मृत पुजारी मोतिहारी के भंडारी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। यह काफी लंबे अरसे से मंदिर में रहकर पूजा पाठ करता था। स्थानीय लोग जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो वहां खून बिखरा देखा और मंदिर प्रांगण में ही खून से लथपथ पुजारी की लाश पड़ी थी। पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉयड की टीम भी बुलाई गई और सबूत इकट्ठे किए गए। वहीं, इस घटना से इलाके में काफी दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाएं काफी ज्यादा हो रही हैं और पुलिस इसे रोकने में नाकाम है।