भाजपा विधायक ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
सीतामढ़ी के पुनौरा धाम को भी विकसित किया जाना चाहिए
रामायण सीरियल में माता सीता की भूमिका अदा करने वालीं दीपिका ने कहा कि जब अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सीतामढ़ी में मंदिर का निर्माण होना चाहिए। दरभंगा उपनयन संस्कार कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची दीपिका दरभंगा आकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा दरभंगा को मिथिला की राजधानी कहा जाता है। यहां पहुचने पर दरभंगा में भाजपा विधायक संजय सरावगी ने अभिनेता अरुण गोविल ओर दीपिका मिथिला की परंपरागत पाग चादर ओर बुके देकर सम्मानित किया। दीपका कहा कि जब अयोध्या में मन्दिर का निर्माण कार्य प्रारंभ है तो सीतामढ़ी के पुनौरा धाम को भी विकसित किया जाना चाहिए।