फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना के गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से हड़कंप, अंदर कितनी छात्राएं फंसी थीं, जानिए कैसे-क्या हुआ?

Wed, 18 Nov 2026 10:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना में गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। छात्राएं कमरे के अंदर फंस गईं और मदद के लिए शोर मचाने लगी। इसके बाद क्या-क्या हुआ जानिए पूरी बात... 
विज्ञापन
अगलगी के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलीनगर में बुधवार सुबह एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से हड़कंप मच गया। रहमानी-30 गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। घटना के समय कमरे में तीन छात्राएं मौजूद थीं। आग और धुएं के कारण छात्राएं घबरा गईं और मदद के लिए शोर मचाने लगीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमरे में लगे बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली। इसकी चपेट में मच्छरदानी आ गई। देखते ही देखते आग बिस्तर तक पहुंच गई और कमरे में धुआं फैलने लगा।
विज्ञापन


छात्राओं की आवाज सुनकर पहुंचे कर्मचारी और अन्य छात्राएं
कमरे से आ रही आवाज सुनकर हॉस्टल में मौजूद दूसरी छात्राएं और कर्मचारी तुरंत वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने प्रयास कर आग को बुझा दिया। हॉस्टल में रहने वाली सभी 60 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी छात्रा के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के बीच कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

पटना में आज: कन्हैया कुमार कौन सा खुलासा करेंगे, मनोज झा किस पर क्या आरोप लगाएंगे, राजधानी में और क्या होगा?

'आग से बचाव के लिए दिया गया प्रशिक्षण काफी काम आया'
हॉस्टल के प्रभारी अतुल कुमार के अनुसार, कुछ दिन पहले ही छात्राओं को आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया था। इसका फायदा घटना के दौरान देखने को मिला। छात्राओं ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। उनके मुताबिक, सूचना मिलने के करीब आधे घंटे के भीतर दमकल की टीम पहुंच गई। इस घटना में किसी छात्रा को चोट नहीं आई, लेकिन आग की चपेट में आने से कमरे में रखी मच्छरदानी, बेड और कुछ अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें