शिवहर के बैंक लूट मामले में कई नए मामले सामने आए हैं। दरअसल, अपराधियों के दिमाग में पहले से सेट था कि पैसा लॉकर में रहता है और कैशियर को गन प्वाइंट पर लेकर उससे खुलवाया जा सकता है और ऐसा ही किया। जबकि कैस काउंटर पर 27 लाख रुपये रखे हुए थे, लेकिन अपराधियों की नजर बैंक के लॉकर पर थी, जिससे बैंक के 27 लाख रुपये बच गए और करीब 20 लाख अपराधी उड़ा ले गए।
वहीं, CCTV फुटेज भी सामने आई हैं। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस के द्वारा बदमाशों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीं, जिले के सभी थाना को CCTV फुटेज से निकाले गए अपराधियों के तस्वीर को भेज दिया गया हैं। इतना ही नहीं जिले से निकलने वाले हर बॉर्डर को सील कर दिया गया है।
वहीं, एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि सभी अपराधी पांच की संख्या में थे। एक अपराधी बाहर रेकी कर रहा था, बाकी के चार बैंक खुलने के तुरंत बाद सभी अपराधी बैंक में घुस गए और सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया। बताया कि कैस काउंटर पर बैठे कर्मी को पहले गन प्वाइंट पर ले लिया और बैंक के लॉकर को खुलवाया।
तीन के हाथ में था पिस्टल...
लॉकर रूम में लगे CCTV में सभी अपराधियो के करतूत कैद हो गए। CCTV फुटेज में दिख रहे पहला बदमाश के हाथ में बैग था, जो लॉकर के पास बैग लेकर पैसा भरने के की तैयारी में था। उस समय बैंक कर्मी डर से लॉकर को खोल रहे थे। इसी बीच तीसरा अपराधी हेलमेट पहनकर घुसता है और हाथ में पिस्टल लेकर दूसरे गोदरेज को भी खुलवाता है। वहीं, तीसरा बदमाश लाल रंग का टोपी पहनकर एक हाथ में पिस्टल लिए आता है और देखकर लौट जाता है। बाहर जाकर कर्मी को भागते देख उसके साथ मारपीट करता है। इसी बीच चौथा अपराधी भी लॉकर रूम में घुसता है, जो उजले कलर का टोपी और शर्ट पहले काला चश्मा शर्ट में टांगे रहता है।
काउंटर पर पड़ा रह गया 27 लाख...
बाद में चारों मिलकर तीन बैग में पैसे भर लेते हैं। सभी जैसे-तैसे बैग में पैसे भर लेते हैं। इतना ही नहीं कुछ पैसा गिरा हुआ छोड़ देते हैं। एसपी ने बताया कि जिस समय अपराधी अंदर घुसे उस समय कैस काउंटर पर 27 लाख रुपया रखा हुआ था। वहीं, तकरीबन 20 लाख रुपया लॉकर में था, जो अपराधी ले गए और 27 लाख रुपया कैस काउंटर वाला पता नहीं चलने पर छोड़ गए। बताया गया कि कल पूरे कलेक्शन के बाद बैंक में करीब 40 लाख रुपये थे। एसपी ने बताया कि अभी कितना पैसा अपराधी ले गए, वह पूरा क्लियर नहीं हुआ है। मैनेजर और अन्य कर्मियो के द्वारा अभी मिलान किया जा रहा है, जिसके बाद सही पुष्टि की जाएगी।