फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू से मुलाकात के बाद शत्रुघ्न ने शेयर की तस्वीर, लिखा- एक जैसी सोच का पुनर्मिलन

Sun, 25 Mar 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के एक मामले में शनिवार को 14 साल के कारावास और 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई। फिलहाल लालू रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में अब बीजेपी नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लालू से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है। 

विज्ञापन


तस्वीर में लालू यादव पलंग पर बैठे हुए हैं। उनसे मिलने पहुंचे बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा कुर्सी पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि इस दिल तोड़ने वाले और जिसकी उम्मीद नहीं थी ऐसे फैसले के बीच लालू जी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के लिए उन्हें प्रशासनिक अनुमति भी लेनी पड़ी, यह कोई राजनीतिक और औपचारिक मुलाकात नहीं है बल्कि यह दो पुराने पारिवारिक दोस्तों और एक जैसी सोच रखने वाले समाज के सदस्यों की मुलाकात है।

ट्वीट में शत्रुघ्न ने कहा कि लालू जी की आंतरिक शक्ति, उच्च मनोबल और कूल अंदाज को देखना एक सीख देने वाला अनुभव है। उन्होंने आगे कहा कि यह बिहार की जनता की दुआएं, संत्वाना और समर्थन है जिससे लालू जी को ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि उनसे मिलकर उनका हालचाल पूछा और उनके ठीक होने की दुआ की। 
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि लालू को दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में सोमवार को दोषी करार दिया गया। उन्हें चारा घोटाले के चौथे मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई थी। साथ ही 60 लाख रुपये का जु्र्माना भी लगाया गया। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें