फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Fri, 23 Mar 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
विज्ञापन
पटाखा फैक्ट्री
विज्ञापन

बिहार में अवैध रूप से चलाई जा रही एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग लग गई है। आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि यह हादसा नालंदा के जलालपुर में हुआ है। जहां पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में काफी लोग थे। जानकारी के मुताबिक घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बचाव अभियान में जुटे हैं।  बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।   
विज्ञापन


वहीं धमाके की जांच के लिए ATS के 8 सदस्य पहुंचे। 

 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें