फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के गठबंधन तोड़ने के फैसले से शरद यादव नाराज, राज्यसभा में उठा सकते हैं मामला

Mon, 31 Jul 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सीनियर जदयू नेता शरद यादव बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गठबंधन तोड़ने और भाजपा के साथ सरकार बनाने के फैसले से नाराज हैं। यादव के गुस्से का असर राज्यसभा में हो सकता है जहां पार्टी के 10 सदस्य हैं। यादव के नेतृत्व में दो सदस्य अली अनवर अंसारी और वीरेंद्र कुमार पहले भी नीतीश पर हमला बोल चुके हैं।  सूत्रों के मुताबिक शरद यादव, नीतीश के गठबंधन तोड़ने के फैसले के पूरी तरह खिलाफ हैं।
विज्ञापन

  I don't agree with the decision in Bihar, its unfortunate.The mandate by the people was not for this: Sharad Yadav,JDU pic.twitter.com/RZDKlpKn2p — ANI (@ANI_news) July 31, 2017
शरद यादव कई बार सार्वजनिक तौर पर बिहार में विकास पर बोले उन्होंने कई विपक्षी नेताओं से भी बात की। उन्होंने नेताओं से कहा कि नीतीश के फैसले से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है, हम सबको मिलकर लड़ना होगा। रविवार को शरद यादव के घर पर हुई मीटिंग में CPI नेता डी राजा और RLD चीफ अजीत सिंह ने उनसे मुलाकात की। कांग्रेस से गुलाब नबी आजाद और CPI(M)के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को मीटिंग की। NCP के तारिक अनवर  भी शरद यादव से मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें