फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट से मांझी-कुशवाहा नाराज, NDA में हो रही अनदेखी!

Mon, 31 Jul 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
मांझी और नीतीश - फोटो : Indian Express
विज्ञापन
जीतनराम मांझी बिहार की नई एनडीए सरकार से हैं। मांझी का कहना है कि नीतीश सरकार में 'हम-एस' को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।वहीं, एनडीए की बिहार की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी(रालोसपा) भी नई सरकार के कैबिनेट से नाराज बताई जा रही है।
विज्ञापन


जीतनराम मांझी ने तो खुलकर कहा कि बिहार की कैबिनेट में उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं मिला। जबकि लोजपा के पास तो केंद्र में भी मंत्रालय है। उसके सांसद भी हैं। इसके बावजूद रामविलास पासवान के भाई को बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया है, जबकि वो विधानसभा-विधानपरिसद के सदस्य भी नहीं हैं।
  LJP already has minister in the Centre and has MPs also, still it was given representation in Bihar Govt: Jitan Manjhi,HAM pic.twitter.com/ykOAJLu6qy — ANI (@ANI_news) July 31, 2017
विज्ञापन

जीतनराम मांझी अपने बेटे को सही जगह न देने से नाराज हैं। वहीं, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने से नाराज हैं। दरअसल, NDA के कोटे से 13 मंत्री बनाए गए हैं। इसमें से 12 मंत्री बीजेपी के हैं, और एक मंत्री एलजेपी से। एलजेपी की ओर से रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाया गया है। हालांकि वो विधानसभा या विधानपरिसद में से किसी के भी सदस्य नहीं हैं।

मौजूदा नीतीश सरकार में 71 विधायक जेडीयू के हैं। बीजेपी के 53 विधायक व एनडीए में आने वाले दलों के 5 विधायक हैं। इसमें लोजपा के दो, रालोसपा के दो और हम-एस का एक विधायक है। इस तरह लोजपा के बराबर दो विधायक होने के बावजूद रालोसपा को बिहार विधानसभा में मंत्री कोटा नहीं मिला है। उन्होंने दो मंत्री पद मांगे थे, पर बीजेपी एक पद देने पर सहमत हुई थी। इसके लिए रालोसपा ने सुधांशु शेखर का नाम भेजा था, पर नीतीश कुमार सुधांशु के नाम पर सहमत नहीं हुए और उन्हें मंत्री नहीं बनाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें