फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद गुट ने चुनाव आयोग में फिर पेश किया JDU निशान पर दावा

Thu, 14 Sep 2017 09:16 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल यू के शरद यादव गुट ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग में फिर से पार्टी के चुनाव चिह्न पर अपना दावा ठोका है। पार्टी के इस गुट ने आयोग से इसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के लिए चार हफ्तों का समय मांगा है। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने इससे पहले मंगलवार को शरद गुट के पार्टी के निशान पर दावे को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि दस्तावेज की कमी के कारण आपके दावे में दम नहीं है। शरद यादव के करीबी सहयोगी और पार्टी से निष्कासित महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मीडियाकर्मियों को बताया कि रविवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है।

अरुण का दावा है कि ज्यादातर राज्य इकाइयां नीतीश कुमार के खिलाफ लड़ाई में शरद यादव के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को यह साफ हो जाएगा कि पार्टी में शरद यादव को लोगों का कितना समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें