फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः गंगा में डूबने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Thu, 14 Sep 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
बिहार के मोकामा जिले के मरांची गांव में गंगा नदी में एक ही परिवार के छह लोगों के डूबने की घटना सामने आई है। हादसा गुरुवार सुबह छह बजे हुआ है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक में पवन सिंह, अनमोल कुमार, निक्की, काजल, मृदुला और खजुली है।  
विज्ञापन
#Bihar 6 people dead after drowning in river Ganga, in Maranchi; police on the spot — ANI (@ANI) 14 September 2017
घटना की जानकारी जैसे ही गांववालों को लगी, उन्होंने नाव और गोताखोरों की मदद से दो लोगों के शव को बाहर निकाला। गांववालों ने बताया कि घटना में मारे गए सभी लोगों अपने दादा के साथ गंगा में नहाने गए थे। नहाने के दौरान बच्चे खेलते-खेलते गहराई में चले गए और डूबने लगे। 

बच्चों को बचाने के चक्कर में दादा भी गहने पानी में चले गए और डूबने से उनकी भी मौत हो गई। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है तथा गंगा में डूबे बाकी बच्चों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें