हाजीपुर के पटवा टोली में पुलिस ने शनिवार रात एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़ी एक महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस छापेमारी की भनक मिलते ही सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और कुई युवतियों वहां से फरार हो गईं।
पुलिस ने बताया कि पटवा टोली स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी, इस पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसमें रैकेट की संचालिका, कई युवतियां और उनके कुछ ग्राहक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि एक महिला और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।