Railway News: समस्तीपुर मंडल के बेतिया-मझौलिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग और समय भी बदला गया है।
3 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे के अनुसार:
63342 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर- 2 एवं 3 जुलाई 2026 को रद्द।
63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर- 2 एवं 3 जुलाई 2026 को रद्द।
63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर- 3 जुलाई 2026 को रद्द।
इन ट्रेनों का होगा आंशिक समापन और प्रारंभ
14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (1 जुलाई) का आंशिक समापन नरकटियागंज में होगा।
14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (2 जुलाई) का आंशिक प्रारंभ नरकटियागंज से होगा।
15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस (3 जुलाई) का आंशिक समापन सुगौली में होगा।
15216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (3 जुलाई) का आंशिक प्रारंभ सुगौली से होगा।
13 ट्रेनों का बदला गया रूट
दोहरीकरण कार्य के कारण अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर स्पेशल और डेमू ट्रेनों सहित कुल 13 ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है। ये ट्रेनें नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर तथा सुगौली मार्ग से संचालित होंगी।
इन ट्रेनों के समय में भी हुआ बदलाव
12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस (3 जुलाई) 3 घंटे की देरी से खुलेगी।
12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (3 जुलाई) 2 घंटे की देरी से खुलेगी।
यह भी पढ़ें:
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस, समय और रूट जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।