हादसे के शिकार हुए लोगों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इंस्ट्राग्राम पर हुए प्यार को शादी में बदलने जा रहे थे सभी
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक गजाधर शर्मा के बेटे चंदन का प्रयागराज निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ था। फिर आपस में बात करते-करते दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत करने लगे। इसके बाद दोनों युवक-युवती ने अपने-अपने परिजनों को समझाकर शादी के लिए राजी किया था। उसी सिलसिले में गजाधर शर्मा बेटे की इच्छा के अनुसार शादी करने के लिए लड़की को देखने के लिए परिवार समेत प्रयागराज जा रहे थे कि
हादसे का शिकार हो गए। मृतकों में गजाधर शर्मा (60), उनके मझले बेटे अनीश शर्मा (35), दूसरे बेटे बजरंगी शर्मा की पत्नी सोनम शर्मा (25) और बेटे युग कुमार (8) के अलावा गजाधर शर्मा के भाई जवाहर शर्मा (55) और जवाहर शर्मा के बेटे गौतम शर्मा (18) और अनहरी भोरहा गांव निवासी पवन शर्मा की पत्नी रिंकू शर्मा (33) शामिल थे। वहीं, गजाधर शर्मा की पत्नी मीना देवी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की
यूपी के जौनपुर सड़क हादसे में सीतामढ़ी के 7 लोगों की हुई मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विदेश दौरे से पटना लौट चुके हैं। विदेश के लौटने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर सीतामढ़ी के सात लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।