फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के वकील से प्रेम संबंध होने पर जज ने बेटी को पीटा

Mon, 25 Jun 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के खगड़िया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सेशन कोर्ट के एक जज सुभाष चंद्र ने अपनी लॉ ग्रैजुएट बेटी यशस्विनी को बंधक बनाकर मारपीट की है। एक लीगल न्यूज वेबसाइट के मुताबिक जज को ये बात पता चल गई थी कि उनकी बेटी का सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता सिद्धार्थ बंसल के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने ये कदम उठाया। इस काम में उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार 24 वर्षीय यशस्विनी ने पटना के चाणक्य लॉ कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है। मामले के सामने आने पर पटना हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया और सोमवार को सुनवाई का फैसला किया। बता दें केस की सुनवाई चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन और राजीव रंजन प्रसाद की बेंच करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यशस्विनी पहली बार 2012 में साकेत कोर्ट कॉम्पलेक्स में इंटर्नशिप के दौरान सिद्धार्थ से मिली थी।

इसके बाद वह 6 मई को दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम के लिए अपनी मां के साथ घर से निकली और होटल के बाहर ही सिद्धार्थ से मुलकात की। दोनों के रिश्ते के बारे में पता चलते ही उसकी मां उसे खगड़िया वापस ले गई। वहां उसके साथ पूरे परिवार ने मारपीट की। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यशस्विनी को पीटे जाने के बाद उसके रोने की आवाज सिद्धार्थ को फोन पर सुनाई।
विज्ञापन


यशस्विनी की ऐसी हालत का पता चलते ही सिद्धार्थ ने इसकी शिकायत डीजीपी केएस द्विवेदी को कर दी। डीजीपी ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि बीते महीने बेगूसराय में हुई मीटिंग के दौरान वह दिल्ली के एक अधिवक्ता से मिले। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने खगड़िया की एसपी मीनू कुमारी से बात कर ली है। जब इस बारे में खगड़िया की महिला पुलिस स्टेशन की एसएचओ किरण कुमारी ने पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ ने लड़की को बचाने के लिए लिखित शिकायत दी है लेकिन जब उन्होंने जज के आवास जाकर लड़की से मुलाकात की तो उसने कहा कि वह खुश है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें