फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी की सुरक्षा में चूक मामले में सरकार ने किसे किया निलंबित, क्या आरोप लगाया गया?

Tue, 23 Jun 2026 01:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में चूक मामले में सरकार ने कार्रवाई की है। उच्चस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के बाद जिम्मेदार अफसर को निलंबित कर दिया गया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक होने के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने बक्सर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कुमार ऋत्विक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री के 23 मई को बक्सर दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक और सरकारी निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री के दौरे के समय उनका हेलीकॉप्टर किला मैदान में निर्धारित स्थान पर नहीं उतर सका था, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई थी।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया
जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक को सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया। रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया, लापरवाही बरती तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर त्रुटियां पाई गईं।

जिला पदाधिकारी ने भेजी थी रिपोर्ट
बक्सर के जिला पदाधिकारी की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने माना कि कार्यपालक पदाधिकारी का आचरण बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 के नियम 3 (i), (ii) और (iii) का उल्लंघन करता है। इसके बाद बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम 9(1) के तहत उन्हें अगले आदेश तक निलंबित करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें