बिहार विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल
- फोटो : Amar Ujala
Bihar Exit Poll 2020: बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर (शनिवार) को तीसरे चरण का मतदान करीब शाम छह बजे तक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 10 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। ऐसे में अमर उजाला डॉट कॉम अपने पाठकों को सबसे पहले और एक ही स्थान पर सटीक सूचनाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
ऐसे में चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों और समाचार चैनलों के एग्जिट पोल नतीजे अमर उजाला डिजिटल आपके लिए एक जगह पर लेकर आएगा। एग्जिट पोल के इन आंकड़ों को आप आखिरी चरण के मतदान के तुरंत बाद यानी शाम छह बजे के बाद से
अमर उजाला डॉट कॉम पर देख सकते हैं।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जा सकते हैं। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, बिहार चुनाव के लिए होने वाले अंतिम चरण के मतदान की समाप्ति से पहले एग्जिट पोल का प्रकाशन या प्रसारण नहीं किया जा सकता है।
नियम के मुताबिक, न तो कोई समाचार एजेंसी या अखबार या टीवी चैनल या फिर वेबसाइट, एग्जिट पोल जारी कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल के अलावा ओपिनियन पोल के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।इसमें कहा गया है कि टीवी चैनल, अखबार, केबल नेटवर्क, वेबसाइट या सोशल मीडिया पर भी ऐसे किसी भी तरह के अनुमान आधारित आंकड़ों का प्रकाशन या प्रसारण नहीं किया जा सकता है।