फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के आईसीयू में महिला से बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर के प्रतिष्ठित मेडिकल कालेज के आईसीयू में एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा महिला से बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी गार्ड को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गार्ड ने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसे अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में ले जाकर उससे रेप किया।
विज्ञापन


इस घटना ने कुछ कुछ दशकों पहले हुए अरुणा शानबाग मामले की याद ताजा कर दी जहां एक नर्स से अस्पताल के कर्मचारी ने ही आईसीयू वार्ड में रेप किया था। वहीं इस सनसनीखेज घटना के बाद शहर सदमे में है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाक्या बीते 30 जुलाई का है। मामले में पुलिस ने दो अगस्त को उस समय मुकदमा दर्ज किया जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की और अपने पति को घटनाक्रम के बारे में बताया।
विज्ञापन

नशे का इंजेक्‍शन लगाकर बनाया शिकार

पुलिस सूत्रों के अनुसार जीरो माइल स्थित एक गांव की रहने वाली आरती देवी (बदला नाम) ने बताया कि वह शहर के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज एंव हॉस्पिटल में अपनी डेढ़ साल की बेटी के इलाज के कारण एक महीने से रुकी हुई थी।

पीड़िता ने बताया कि अस्पताल का गार्ड बनारसी यादव काफी समय से किसी न किसी बहाने से उसके निकट आने और अश्‍लील बातें करने का प्रयास कर रहा था। बीती 30 जुलाई की मध्य रात्रि को जब हर कोई सो रहा था तभी यादव ने चुपचाप एनआईसीयू में प्रवेश किया।

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद यादव ने उसके मुंह पर कुछ रखकर उसे इंजेक्‍शन लगा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार बेहोशी की हालत में होने के कारण वह उसका प्रतिरोध भी नहीं कर सकी।
विज्ञापन

होश में आने पर हुआ वारदात का एहसास

होश में आने पर उसे अपने साथ हुई वारदात का एहसास हुआ। पीड़िता के अनुसार आरोपी गार्ड ने उसे किसी के सामने जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दो दिन बाद उसके पेट में असहनीय दर्द हुआ जिसके बाद उसने अपने पति को घटना के बारे में जानकारी दी।

मामले में पी‌ड़िता के पति ने आरोपी गार्ड बनवारी यादव के खिलाफ बीते रविवार को मुकदमा दर्ज करा दिया। बरारी थाने के एसओ केके अकेला ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा गांव का रहने वाला है। हालांकि उसने खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया है। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ घटना के बाद पीड़िता को पैसे का लालच देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के आरोपों की भी जांच की जाएगी।

वहीं मेडिकल कालेज के सुपरीटेंडेंट डा. आरसी मंडल ने बताया ‌कि घटना के बाद अस्पताल के सुरक्षा प्रबंधों की दोबारा समीक्षा की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें