फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 छात्राओं के साथ चार घंटे तक होती रही शर्मनाक हरकतें

Mon, 25 Nov 2013 01:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से पटना से लौट रहीं स्कूली छात्राओं के साथ चार घंटे तक छेड़छाड़ और शर्मनाक हरकतें होती रही लेकिन यात्रियों की सुरक्षा में तैनात जवान मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, जब इस घटना का साथ जा रहीं शिक्षिकाओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई।
 
घटना शनिवार रात की है जब गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में धनबाद के कार्मल स्कूल की 34 छात्राएं पटना के दीघाघाट में एक शैक्षणिक कैंप से भाग लेकर लौट रहीं थी। ट्रेन के एस-1 में 34 और बी-1 में 59 सीटें शिक्षिकाओं व छात्राओं के लिए रिजर्व थीं।

एस-1 में छात्राओं की सीट पर पहले से ही कुछ छात्र जमा थे। छात्राओं ने उन्हें उठने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। इस पर छात्राओं के साथ गई शिक्षिकाओं ने जीआरपी से शिकायत की।
विज्ञापन


जवानों के मना करने पर भी मनबढ़ छात्र सीट से नहीं उठे। करीब पौने 12 बजे ट्रेन खुली तो शिक्षिकाएं व छात्राएं किसी तरह ट्रेन में सवार हुई। उन्होंने 10 सीट ही देने की गुजारिश की, लेकिन मनबढ़ छात्रों ने गुंडई शुरू कर दी।

छात्राओं की सीटों पर मनबढ़ छात्रों ने कब्जा कर लिया और उनके साथ भद्दे-भद्दे कमेंट करते हुए छेड़खानी पर भी उतर आए। शिक्षिकाओं ने जब विरोध किया तो हाथापाई तक कर डाली।
विज्ञापन


चार घंटे तक एस 1 कोच में यह सब होता रहा, लेकिन उपद्रवी छात्रों को रोकने के लिए न तो जीआरपी का कोई जवान पहुंचा, न ही टीसी।

दहशत के साएं में थक हारकर छात्राएं और शिक्षिकाएं ट्रेन के कोने में जिसकों जहां भी जगह मिली बैठीं, नहीं तो खड़ी रहीं।

ट्रेन जब सुबह धनबाद स्टेशन पहुंची तो शिक्षिकाओं व छात्राओं ने विरोध जताया और डीआरएम, जीआरपी, रेल एसपी और धनबाद एसपी को लिखित शिकायत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें