फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी के घर में पढ़ेंगी मूक-बधिर बालिकाएं

Thu, 13 Dec 2012 11:11 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत जब्त किए गए बिहार के पूर्व डीजीपी नारायण मिश्र के आवास ‘मधु कुंज’ में राजकीय मूक-बधिर बालिका मध्य विद्यालय के छात्रओं की क्लास चलेगी। सामाजिक सुरक्षा एवं निशक्तता निदेशालय के निदेशक रामाशीष पासवान द्वारा जारी आदेशानुसार एक सप्ताह के अंदर विद्यालय को बेली रोड के रुकनपुरा स्थित इस भवन में शिफ्ट होना है।
विज्ञापन


बुधवार को जारी आदेश पर कई अभिभावकों ने आपत्ति जताई है। तृतीय वर्ग की छात्र वंदना कुमारी के पिता दरभंगा निवासी अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एक सुरक्षित परिसर में चल रहे स्कूल को रिहायशी इलाके में ले जाने से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होंगी। यहां नामांकित 50 छात्रएं न सुन सकती हैं न बोल सकती हैं। विद्यालय का वातावरण इनके अनुकूल ही होना चाहिए। विद्यालय शिफ्ट होने की सूचना पर छात्राएं भी मायूस हैं। इशारों में उन्होंने बताया कि वहां न खेलने की जगह होगी न ही स्कूल जैसा माहौल।

जानकारी के अनुसार फिलहाल मूक-बधिर बालिका मध्य विद्यालय 2005 से गायघाट स्थित अनुसूचित जाति जनजाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय परिसर में स्थित है। खाली होने वाले स्कूल के भवन में मानसिक रूप से बीमार व बेघर महिलाओं के लिए ‘आसरा होम’ खोलने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें