फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में स्कूल बस हादसा: बेली रोड फ्लाईओवर पर पिकअप वैन से टक्कर में दो की मौत, चार शिक्षक घायल

Fri, 20 Jan 2023 11:40 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में पिकअप वैन और स्कूली बस की सीधी टक्कर में पिकअप वैन के चालक और उपचालक की मौत हो गई। फिलहाल बेली रोड फ्लाईओवर पूरी तरह जाम है। स्कूल बस में जो भी सवार थे, उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पटना में स्कूल बस का हादसा: बेली रोड फ्लाईओवर पर पिकअप वैन से टकराई, ड्राइवर और खलासी की मौके पर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बेली रोड फ्लाईओवर पर शु्क्रवार सुबह तेज धमाके के साथ जबरदस्त हादसे में दो की मौत हो गई। स्कूल की मिनी बस और पिकअप वैन की सीधी टक्कर से फ्लाईओवर पर अफरातफरी मच गई। जाम लग गया। घटना के बाद जब लोग गाड़ी के पास पहुंचे तो पिकअप वैन के ड्राइवर की मौके पर मौत हो चुकी थी। मिनी बस साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की है। घटनास्थल पर शास्त्रीनगर थाना की पुलिस पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। स्कूल वैन में सवार लोगों को घटनास्थल से सीधे फ्लाईओवर के नीचे स्थित IGIMS ले जाया गया है। आईजीआईएमएस में स्कूली बस में सवार चार शिक्षकों का इलाज चल रहा है। स्कूली बस के पीछे चल रहे कई राहगीर भी घायल हुए हैं। इनमें आईजीआईएमएस के स्टाफ राकेश की चोटों की गहन जांच चल रही है।

विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण जाम लग गया। यह बंद किया गया तो नीचे भीषण जाम है अब। - फोटो : अमर उजाला
बेली रोड पर अभी दोपहिया निकलना भी मुश्किल
फिलहाल  बेली रोड फ्लाईओवर पूरी तरह जाम है। राज्य पुलिस मुख्यालय और पटना जू के पास से पुल पर चढ़ने का रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके कारण इधर जाने वाले दोपहिया वाहनों को भी फ्लाईओवर के नीचे से निकलना पड़ रहा है। जो गाड़ियां 20 मिनट से जहां फंसी थीं, लगभग वहीं फंसी रहीं। इसके कारण एक तरफ बेली रोड पर फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा जू, एयरपोर्ट रोड से लेकर पाटलिपुत्रा स्टेशन रोड तक पूरी तरह जाम है। IGIMS और पारस हॉस्पिटल जाने वाली मरीजों के साथ कई एम्बुलेंस भी इस जाम में लगभग डेढ़ घंटे जहां-तहां फंसी रहीं।
 
विज्ञापन

स्कूल की मिनी बस से निकालकर घायलों को IGIMS ले जाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पास अभी घायलों की जानकारी नहीं
शास्त्री नगर थाना अध्यक्ष भी इतना ही बता पा रहे हैं कि पिकअप वैन और स्कूली बस की सीधी टक्कर में पिकअप वैन के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उपचालक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्कूली बस साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की थी और उसमें सवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस को जानकारी मिल सकी कि स्कूली बस में बच्चे नहीं थे, तीन-चार शिक्षक थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें