अजगैबीनाथ मंदिर उमड़ा जनसैलाब।
- फोटो : अमर उजाला
कांवरियों ने जल भर कर देवघर के लिए प्रस्थान किया
इधर, सुल्तानगंज से रविवार को करीब 70 हजार से अधिक कांवरियों ने जल भर कर देवघर के लिए प्रस्थान किया। वहीं मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने पहुंचे। हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से पूरा इलाका गूंज रहा है। यहां पहलेजा घाट से जल भरकर शिवभक्त जलाभिषेक को पहुंच रहे हैं।
सिंहेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
शिव मंदिर में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
जानिए, भोलेनाथ को क्या चढ़ाएं
फूल, पंच फल, पंच मेवा, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगाजल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार सामग्री जरूर अर्पित करना चाहिए। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का दिन बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है।