फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sasaram News: पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने सगे भाई को चाकू मारा, गहरे घाव लगने से हुई मौत, आरोपी फरार

Thu, 13 Mar 2025 09:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

जिले के बघैला थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार रात बघैला गांव में हुई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बघैला थाना क्षेत्र से एक भाई की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद में भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की रात बघैला गांव की बताई जाती है और आरोपी भाई घटना के बाद से फरार है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार की रात दोनों सगे भाइयों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था लेकिन बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान बड़े भाई शैलष कुमार ने अपने छोटे भाई बलिस्टर पासवान पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। हालांकि झगड़े की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो उन्होंने घायल बलिस्टर पासवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में बघैला थानाध्यक्ष अंकुश मंडल ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक दोनों भाइयों के बीच झगड़े की वजह का पता नहीं चल सका है और घटना के बाद से आरोपी बड़ा भाई फरार है।
विज्ञापन


घटना की पुष्टि करते हुए रोहतास पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि बघैला गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति द्वारा अपने छोटे भाई की हत्या कर दी गई, जिसे लेकर पुलिस आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें