फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Passport: मुंबई में नकली पासपोर्ट के साथ पकड़ाया युवक, फर्जी दस्तावेज बनाने वाला निकला सीवान का नौशेर

Thu, 27 Mar 2025 02:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Youth Caught With Fake Passport: फर्जी पासपोर्ट मामले में एक युवक गिरफ्तार हुआ है। मुंबई पुलिस ने युवक को एक दुकान से गिरफ्तार किया है। युवक साइबर कैफे से फर्जी पासपोर्ट बनाता था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान जिले में फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में एक युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जियांय गांव निवासी मकबूल मियां का पुत्र नौशेर खान उर्फ शेरू एक साइबर कैफे दुकान चलाता है। वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी सिविल ड्रेस में कुछ लोग पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर नगर थाना लाइव जैसे यह खबर गिरफ्तार युवक नौशेर खान के परिजनों को दी गई।

विज्ञापन




परिजन जब थाने पर पहुंचे तो उन्होंने ने बताया कि दुकान से मुंबई पुलिस नौशेर खान को गिरफ्तार किया है। बताया कि फर्जी पासपोर्ट का मामला है। उन्होंने बताया कि मुंबई में एक युवक फर्जी पासपोर्ट लेकर पकड़ा गया है और उसी ने पूछताछ में नौशेर का नाम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: किसी की आंखों में देख वह कह रही- हम मर्जी से आए, खुश हैं; दादी की फरियाद- कसाई है, मार देगा या बेच आएगा

मुंबई में हुआ एफआईआर
मुंबई पुलिस ने सीवान के एक युवक को फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया। उसमें बताया गया है कि मुंबई के सहर पुलिस स्टेशन अंडर सेक्शन 47 (1) BMSS जिसमें एफआईआर नम्बर 142/25 अंडर सेक्शन  336 (2), 318 (4), 340 (2) बीएनएस  आर/डब्ल्यू 12 पासपोर्ट एक्ट सैयद अहसान अली को मुंबई इमिग्रेशन ऑफिसर के द्वारा पकड़ा गया है। पूछताछ में सीवान के नौशेर का नाम आया है। वहीं, पुलिस टीम कुछ भी बताने से बच रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें