फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video : अंचल अधिकारी का देसी कट्टा के साथ वीडियो वायरल, अब एसपी करेंगे कार्रवाई

Wed, 26 Mar 2025 10:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar Police : हर्ष फायरिंग या हथियार लहराना गैर कानूनी है। इसको लेकर पुलिस पूरी तरह सख्त है, लेकिन ऐसे में एक अंचल अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह देसी कट्टा के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अब इन पर भी कार्रवाई हो रही है। 
विज्ञापन
अंचल अधिकारी का देसी कट्टा प्रेम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं में हथियार के प्रति बढ़ते शौक के बाद अब सरकारी पदाधिकारी भी अछूते नहीं रहे। इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक अंचल पदाधिकारी का
विज्ञापन

वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका कट्टा प्रेम दिख रहा है। मामला सारण जिले का है, जहां नगरा अंचल पदाधिकारी अभिषेक कुमार अपने कार्यालय कक्ष में देसी कट्टा को देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि स्थानीय लोग इसे उनकी आदत बता रहे हैं, वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 

यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार-झारखंड में 20 से अधिक नक्सली वारदात, नवादा में मुठभेड़ के चार साल बाद मोची गिरफ्तार

जिले के एक वरीय अधिकारी ने देशी कट्टा के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि उक्त मामले को सदर अनुमंडल पदाधिकारी लक्ष्मण तिवारी और सदर - 1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज किशोर सिंह ने मामले की जांच कराई,  जिसमें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो को प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया। सारण जिले के नगरा थाने की पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक विडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें नगरा के अंचलाधिकारी एक देसी कट्टे के साथ दिख रहे हैं। 
विज्ञापन



 नगरा प्रखंड के अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार का देसी कट्टा के साथ वीडियो सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। नगरा थाने की पुलिस ने इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष को देते हुए इसकी जांच कराने की मांग की थी। उसके बाद ही सदर एसडीओ उर एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से जांच करने के बाद ही वरीय अधिकारियों ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें