फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में डायन होने का आरोप लगा महिला को पीटा, पीड़िता को इलाज के लिए कराया गया भर्ती

Mon, 23 Mar 2026 09:12 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar: सारण के जजौली गांव में अंधविश्वास के चलते एक महिला को ‘डायन’ बताकर बेरहमी से पीटा गया, गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है और पुलिस कार्रवाई की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान समय में अशिक्षा, सामाजिक कुरीतियां और जागरूकता की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में डायन प्रथा से जुड़ा एक मामला सारण जिले में सामने आया है, जहां एक महिला की जमकर पिटाई की गई। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। घटना जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत जजौली गांव की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान जजौली गांव निवासी अशोक प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीणा देवी के रूप में हुई है। 

 ‘डायन’ कहकर प्रताड़ित करता है पड़ोसी 

विज्ञापन

पीड़िता लक्ष्मीणा देवी ने बताया कि पड़ोसी द्वारा अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद किया जाता है और उन्हें ‘डायन’ कहकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामले में स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें: छठ पूजा का सामान लेने बाजार गया था राजमिस्त्री, बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में डायन प्रथा के खिलाफ सख्त कानून लागू
बिहार में डायन प्रथा के खिलाफ सख्त कानून लागू है, इसके बावजूद कानून का डर नहीं दिख रहा है। कानूनी तौर पर किसी को डायन कहकर अपमानित करना, हिंसा करना या सामाजिक बहिष्कार करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। अब देखना यह होगा कि संबंधित थाने की पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें