फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जेल में भाई की संदिग्ध मौत, गुस्से में टावर पर चढ़ा युवक... दी आत्महत्या की धमकी

Sat, 11 Apr 2026 04:17 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar News: सीवान मंडल कारा में यवुक की हुई संदिग्ध मौत के मामले में न्याय नहीं मिलने से नाराज मृतक का भाई मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटों हंगामा करते हुए डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लिखित आश्वासन मिलने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
इंसाफ के लिए टावर पर चढ़ाव युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवान मंडल कारा में नौ महीने पूर्व हुए एक संदिग्ध मौत के मामले में न्याय नहीं मिलने से आक्रोशित युवक ने शनिवार को आत्महत्या की धमकी देकर प्रशासन के सामने गंभीर स्थिति पैदा कर दी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने घंटों हंगामा करता रहा और डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा।

विज्ञापन

 
युवक को समझाने में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर निवासी असलम अली के पुत्र सैफ अली उर्फ लालू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, सैफ अली अपनी मांगों पर अड़ा रहा और बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने तथा लिखित आश्वासन देने की मांग करता रहा।

छोटे भाई की मौत से नाराज था युवक
बताया जा रहा है कि सैफ अली के छोटे भाई अनवर अली उर्फ बिहारी को 31 जुलाई 2025 को एक चोरी के मामले में बेल टूटने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। परिजनों के अनुसार, गिरफ्तारी के महज 48 घंटे के भीतर, 2 अगस्त को जेल के अंदर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन परिजनों ने इस पर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध मौत करार दिया और न्याय की मांग की।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आई सामने
मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम पटना पीएमसीएच में कराया गया था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अब तक पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इससे नाराज सैफ अली का कहना है कि वह लगातार थाना और अधिकारियों को आवेदन दे रहा है, लेकिन उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें: घर से निकली और नहीं लौटी… दो बच्चों संग महिला लापता, पति ने खोला प्रेम-प्रसंग का राज
विज्ञापन


लिखित आश्वासन की मांग पर अड़ा रहा युवक
टावर पर चढ़े सैफ अली ने कहा कि नौ महीने बीत जाने के बावजूद न तो रिपोर्ट आई है और न ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई हुई है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी उसे समझाने और न्याय का भरोसा दिलाने में जुटे रहे, लेकिन वह डीएम और एसपी के मौके पर पहुंचने तथा लिखित आश्वासन मिलने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें