फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नए घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 25 Feb 2026 08:02 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित खजूरी तिवारी टोला गांव में 20 वर्षीय युवक का शव नवनिर्मित मकान में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
खजूरी तिवारी टोला गांव में मौके पर मौजूद स्थानीय लोग व परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी तिवारी टोला गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके नवनिर्मित मकान में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।

मृतक की पहचान सूरज बिन के 20 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आलोक मंगलवार रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद अपने पुराने घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित नए मकान में सोने गया था। बुधवार सुबह काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसे देखने नए मकान पहुंचे। वहां एक कमरे में उसका शव पंखे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: अमित शाह का अररिया दौरा 26 फरवरी को, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा व विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस

घटना की सूचना स्थानीय लोगों की मदद से कुचायकोट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते रहे।

मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हुआ
परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि मृतक के पिता सूरज बिन दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। चार संतानों में आलोक सबसे बड़ा था। उससे छोटा एक भाई और दो बहनें हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के इंटरनेट मीडिया अकाउंट समेत अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें