फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मछली कारोबारी की रहस्यमयी मौत से सनसनी! लापता होने के बाद सड़क किनारे मिला शव, हत्या या आत्महत्या?

Tue, 09 Jun 2026 08:19 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में मणिपुर में मछली कारोबार करने वाले प्रेम सागर राजभर का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वह एक दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी जिउत राजभर के 49 वर्षीय पुत्र प्रेम सागर राजभर के रूप में की गई है। वह पिछले कुछ दिनों से लापता थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन


मणिपुर में करते थे मछली का कारोबार
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम सागर राजभर मणिपुर में रहकर आंध्र प्रदेश से आने वाली मछलियों का बड़ा कारोबार करते थे और वहीं अपनी आजीविका चलाते थे। बीते शनिवार को वह अपने एक परिचित किशोरी राजभर के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवार की शाम करीब पांच बजे जिगना ढाला के पास वह अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में बिछड़ गए। किशोरी राजभर ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन जब उनका कहीं कोई पता नहीं चला, तो थक-हारकर इसकी सूचना परिजनों को दी गई।

लापता होने के बाद रातभर खोजबीन
सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।रातभर परिजन और स्थानीय ग्रामीण अपने स्तर से प्रेम सागर की तलाश में जुटे रहे, लेकिन अंधेरे और कोई सुराग न मिलने के कारण उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


सुबह राहगीरों ने देखा शव, घर में मचा कोहराम
मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे जिगना ढाला के पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। खोजबीन में जुटे परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त प्रेम सागर राजभर के रूप में की।शव मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस घटना के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: बेटी को पुलिस नौकरी दिलाने का सपना दिखा 10 लाख की ठगी! पैसे वापस मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची।पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। साथ ही, आखिरी बार उनके साथ देखे गए किशोरी राजभर और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें