फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान पुलिस की सख्त कार्रवाई, रंगदारी मांगने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 06:13 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar News: सीवान पुलिस ने नौतन थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में नितेश कुमार कुशवाह और हृदयानंद गिरी को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में अपराध पर नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिवान पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए रंगदारी मांगने वाले अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। नौतन थाना क्षेत्र में जय श्री राम डायग्नोस्टिक एंड सिटी स्कैन सेंटर के संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले का सफल उद्भेदन किया।

विज्ञापन


डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक से मांगी गई थी 10 लाख की रंगदारी
जानकारी के अनुसार, नौतन बाजार स्थित जय श्री राम डायग्नोस्टिक एंड सिटी स्कैन सेंटर के संचालक मंदु कुमार को अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई। अपराधी ने रकम नहीं देने की स्थिति में जान से मारने की गंभीर धमकी भी दी, जिससे व्यवसायी और उसका परिवार दहशत में आ गया। इसके बाद पीड़ित द्वारा 7 फरवरी 2026 को नौतन थाना में लिखित आवेदन देने के बाद पुलिस ने धारा 308(4)/308(5) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने बनाई थी टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए नौतन थाना पुलिस और जिला अनुसंधान इकाई की संयुक्त टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर एक अभियुक्त को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने सच कबूला
पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने रंगदारी मांगने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके आधार पर पुलिस ने उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया, जो फर्जी सिम कार्ड जारी कराने में शामिल था। गिरफ्तार अभियुक्तों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: पटना–गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
मामले के खुलासे के बाद मीडिया से बात करते हुए सिवान पुलिस ने कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार की रंगदारी, धमकी या आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें