फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा में रफ्तार का कहर, शराब लदी अनियंत्रित कार ने दुकानदार को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Sun, 29 Mar 2026 09:30 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar: बिहार के छपरा में तेज रफ्तार और अवैध शराब तस्करी के गठजोड़ ने एक निर्दोष ग्रामीण की जान ले ली, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और उत्पाद विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हादसे के बाद खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सारण जिले में अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मांझी (सारण) और बरौली (गोपालगंज) मुख्य मार्ग पर एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतन बाजार के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने एक दुकानदार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मुसाफिर महतो के रूप में हुई मृतक की पहचान
मृतक की पहचान स्थानीय गांव निवासी 55 वर्षीय मुसाफिर महतो के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मुसाफिर अपनी दुकान खोलने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

40 फीट ऊपर तक उछला मृतक
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और लगभग 40 फीट ऊपर तक उछलने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। मौके का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने पुलिस और उत्पाद विभाग पर उठाए सवाल

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय एकमा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। इस हादसे के बाद इलाके में अवैध शराब तस्करी को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के बलिया और बिहार के सारण जिले को जोड़ने वाली सरयू नदी पर बने जयप्रभा (जेपी) सेतु के माध्यम से चारपहिया वाहनों में शराब की खेप बिहार लाई जाती है, जिसे सारण और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खपाया जाता है।

ये भी पढ़ें: कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाते-बनाते सिपाही का कैरेक्टर ही हो गया वायरल, SSP ने किया सस्पेंड
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सड़क हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस धंधे में पुलिस और उत्पाद विभाग की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए और अवैध तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें