फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj News: चप्पल व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्माहत्या, पारिवारिक कलह से था परेशान

Sun, 08 Dec 2024 08:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: चप्पल व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जब दरवाजा खोला गया तो फंदे से व्यवसायी का शव लटका मिला। मृत व्यवसायी संतोष प्रसाद उत्तर मोहल्ला निवासी रामेश्वर प्रसाद का पुत्र था। 
 
विज्ञापन
फंदा लगाकर आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के उत्तर मोहल्ला में एक चप्पल व्यवसायी ने अपने घर के बंद कमरे में रस्सी के सहारे बांस की बल्ली में फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद घर के कमरे बंद देखकर पत्नी ने शोर मचाया। दरवाजा खोला गया तो फंदे से व्यवसायी का शव लटका मिला। मृत व्यवसायी संतोष प्रसाद उत्तर मोहल्ला निवासी रामेश्वर प्रसाद का पुत्र था। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि रविवार को व्यवसायी संतोष प्रसाद (35) प्रतिदिन की भांति अपनी बाजार रोड स्थित दुकान पर गए थे। करीब दोपहर के ढाई बजे वह दुकान से खाना खाने घर आए और दूसरी मंजिल पर करकटनुमा कमरे में बांस की बल्ली में रस्सी लगाकर नीचे कुर्सी के सहारे लटक कर जान दे दी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची मीरगंज थाने की सब इंस्पेक्टर नेहा कुमारी ने शव को कब्जे में लिया। सब इंस्पेक्टर नेहा कुमारी ने बताया कि व्यवसायी के गले पर दाग है। सुसाइड या हत्या पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत व्यवसायी की बाजार रोड में एक चप्पल की दुकान है। वह कुछ दिनों से परिवारिक कलह को लेकर परेशान थे।
विज्ञापन


पारिवारिक कलह बनी मौत का कारण 
चप्पल व्यवसायी संतोष प्रसाद की सुसाइड के पीछे पारिवारिक कलह को बताया जा रहा है। रामेश्वर प्रसाद के दो पुत्रों में संतोष बड़े थे जो अपनी जीविका दुकान चला कर करते थे। इनका छोटा भाई अपनी मां के साथ रहता है। दोनों भाईयों में कई सालों से संपति को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर ही संतोष ने पांच वर्ष पहले जहरीला पदार्थ खाकर जाने देने की कोशिश की थी, लेकिन बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह काफी मिलनसार स्वभाव के थे। इधर मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें