फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तुम्हारा बेटा रेप केस में फंस गया है...., ऐसे कॉल से हो जाएं सावधान

Sun, 08 Dec 2024 05:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar : आप ....बोल रहे हैं ? आपका बेटा रेप केस में फंस गया है। अगर इसको बचाना चाहते हैं तो आपको रुपये खर्च करने पड़ेंगे.... अगर इस तरह के कॉल आपके नंबर पर आ रहे हैं, तो आप घबराएं नहीं। 
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए बिहार में हर थानों में साइबर थाना बनाया गया है, जहां पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। लेकिन बावजूद इसके साइबर क्राइम पर अंकुश नहीं लग पा रहा। इसी क्रम में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से बेटे को रेप केस में फंसने से बचाने के नाम पर 40 हजार रुपये ठग लिए। मामला गोपालगंज जिले के ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव की है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में पीड़ित लाल बाबू सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर साइबर ठगों ने फोन कर उनके बेटे की रेप केस में गिरफ्तारी की सूचना दी। साथ ही उसको छोड़ने के नाम पर चालीस हजार रुपये की मांग की। साइबर ठगों ने पीड़ित पर मोबाइल से फोन कर इतना दबाव बनाया कि बेटे को बचाने के लिए पीड़ित ने साइबर ठगों द्वारा भेजे गए दो स्कैनर पर चालीस हजार रुपये भेज दिये। रुपये भेजने के बाद जब पीड़ित ने अपने बेटे से मोबाइल पर संपर्क किया तो बेटे ने इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना से इंकार करते हुए अपने आप को बिल्कुल सुरक्षित बताया। तब पीड़ित को यह अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी के शिकार हो गये हैं। 

इस मामले में पीड़ित लालबाबू सिंह ने दो मोबाइल नंबर और दो स्कैनर पर आए नाम के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह गोपालगंज जिले में कोई नया मामला नहीं है। अलग-अलग तरकीब अपना कर साइबर ठग आए दिन रोज लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। हालांकि कुछ मामलों में पुलिस ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता भी पाई है। लेकिन जिले में साइबर ठगी रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें