Bihar: अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और बाजार में दहशत फैल गई। घटना में एक अभियुक्त को हथियार के साथ पकड़ा गया, जबकि दो अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहे। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सीवान के जामो थाना क्षेत्र में डुमरी बाजार पर दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और बाजार में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, तीन अज्ञात अपराधी हथियार के बल पर दुकान में घुसे और सोना चांदी भारी मात्रा में लूट कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अपराधियों के मुंह ढके हुए थे और वे नकाब पोश थे।
फायरिंग के आवाज सुनकर आसपास में भगदड़ की स्थिति हो गई और अपराधी हथियार लहराते भाग रहे थे। दो अपराधी भागने में सफल रहे, लेकिन एक अपराधी को हथियार के साथ पकड़ लिया गया।
पकड़े गए अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। व्यवसायियों में काफी आक्रोश है और उन्होंने सड़क जाम कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
सीवान एसपी ने बताया कि लूट की घटना हुई है और लूट कितने की हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है। थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल के सहायता से फरार दोनों अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विधि व्यवस्था सामान्य है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।