फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siwan News: दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से लूट की वारदात, अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में फैलाई दहशत

Tue, 10 Jun 2025 03:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar:  अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और बाजार में दहशत फैल गई। घटना में एक अभियुक्त को हथियार के साथ पकड़ा गया, जबकि दो अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहे। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के जामो थाना क्षेत्र में डुमरी बाजार पर दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और बाजार में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तीन अज्ञात अपराधी हथियार के बल पर दुकान में घुसे और सोना चांदी भारी मात्रा में लूट कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अपराधियों के मुंह ढके हुए थे और वे नकाब पोश थे।

फायरिंग के आवाज सुनकर आसपास में भगदड़ की स्थिति हो गई और अपराधी हथियार लहराते भाग रहे थे। दो अपराधी भागने में सफल रहे, लेकिन एक अपराधी को हथियार के साथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

पकड़े गए अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। व्यवसायियों में काफी आक्रोश है और उन्होंने सड़क जाम कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीवान एसपी ने बताया कि लूट की घटना हुई है और लूट कितने की हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है। थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल के सहायता से फरार दोनों अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विधि व्यवस्था सामान्य है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें