फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: काम पर निकले मजदूर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर ही मौत; गांव में पसरा मातम

Sat, 07 Jun 2025 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: चश्मदीदों ने बताया कि ज्वाला सिंह जैसे ही गांव से निकलकर सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने अनियंत्रित गति में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
शव ले जाते पुलिसकर्मी और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित कन्हौली गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ज्वाला सिंह हर दिन की तरह मजदूरी के लिए बाइक से घर से निकले थे, इसी बीच उन्हें एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन शोक में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ज्वाला सिंह जैसे ही गांव से निकलकर सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने अनियंत्रित गति में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: शाहनवाज हुसैन ने मुसलमानों से वक्फ बिल के समर्थन में शामिल होने की अपील की, यह बातें भी कही
विज्ञापन

 
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। जैसे ही परिजनों को सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। ज्वाला सिंह के पिता नरेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, जो मजदूरी करके पूरे परिवार का पेट पालता था।
 
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का चलना आम हो गया है, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या सुरक्षा व्यवस्था लागू नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि मुख्य मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर, नियंत्रण संकेतक और सख्त निगरानी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या, पति ने अपने हाथों से घोंटा गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें